पेण्ड्रा: पेंड्रा में ट्रक चालक की लापरवाही CCTV में कैद, वायरल हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा कोटमी चौकी क्षेत्र में एक बड़ी सड़क दुर्घटना टल गई, जहां ट्रक चालक की लापरवाही के कारण एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाल-बाल बच गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला पेंड्रा के कोटमी सकोला तिराहा का है।