बीकानेर: एएनएम सुमन चौधरी हत्या मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा
करीब तीन साल पहले हुए चर्चित एएनएम सुमन चौधरी हत्याकांड में अपर सेशन न्यायाधीश मधु हिसारिया ने आरोपी पूर्व पति कृष्णपाल सिंह को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन के अनुसार, वर्ष 2021 में तलाक के बाद भी आरोपी सुमन का पीछा करता और जान से मारने