बाह: पिनाहट में ट्रैक्टर निकालने के विवाद में हुआ खूनी संघर्ष, एक दर्जन लोग घायल
थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव झोरियन में सोमवार सुबह 11 बजे खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। तार हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। घटना में महिला सहित करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं। बाद में शिकायत को लेकर पहुंचे लोगों में