धार: अमझेरा: रेलवे मुआवजा राशि न मिलने पर किसान आक्रोशित, अधिकारी कार्य शुरू करने पहुंचे
Dhar, Dhar | Oct 25, 2025 इंदौर-दाहोद रेल लाइन का कार्य अमझेरा क्षेत्र मे प्रारम्भ होना है। यहां रत्नेश्वर मंदिर के समीप बनने वाले रेलवे स्टेशन एवं लाइन के लिए किसानो की भूमि अधिग्रहण कि जा चुकी है। अमझेरा के कुछ किसानो को मुआवजा भी मिल गया है एवं कुछ किसानों के खाते मे अब तक राशि नही आई है।