ऊंचाहार: सवैयाधनी रेलवे क्रासिंग बंद होने पर बेकाबू कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बूम टूटा, तीन घायल, दो को रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित सवैया धनी रेलवे क्रासिंग सोमवार की शाम, ट्रेन आने की वजह से बन्द थी,इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर कार ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में ई रिक्शा चालक विपिन पाण्डेय के अलावा ई रिक्शा सवार किशोरी व बुलेट सवार अमन पटेल निवासी लाला का पुरवा घायल हो गये, विपिन को रेफर किया गया है।