लाहौल: लाहौल में कांटों का सोना! 1000 रुपए प्रति लीटर सीबकथॉर्न जूस, लेकिन बड़ी समस्या जारी
लाहौल घाटी में ‘सुपरफूड’ सीबकथॉर्न की फसल कम होने के बाद भी इसका जूस 1000 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। स्थानीय महिलाएं इसे निकालकर अच्छी आमदनी कर रही हैं, लेकिन प्रोसेसिंग प्लांट न होने से संभावनाएं अधूरी हैं। जानिए क्यों ये पौधा खास है।