कांके: जेएससीए स्टेडियम में भारतीय टीम का अभ्यास, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा वनडे मुकाबला
Kanke, Ranchi | Nov 29, 2025 जेएससीए स्टेडियम में शुक्रवार शाम करीब चार बजे भारतीय टीम ने प्रैक्टिस किया। बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला 30 नवंबर को होना है। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी समय पर पहुंचे और नेट्स और खुले विकेट पर लगभग दो घंटे तक प्रैक्टिस की। भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ ने खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराया।