कांके: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री, आर्किड अस्पताल में इलाजरत लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मिलने पहुंचे
Kanke, Ranchi | Nov 29, 2025 आर्किड अस्पताल में इलाजरत लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मिलने शनिवार शाम करीब चार बजे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया और चिकित्सकों से इनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।