कांके: जेएससीए स्टेडियम में केएल राहुल ने कल होने वाले वनडे मैच को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैच की रणनीति साझा की
Kanke, Ranchi | Nov 29, 2025 जेएससीए स्टेडियम में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे केएल राहुल ने कल होने वाले वनडे मैच को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मैच की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि रांची में खेलना हमेशा खास रहा है, क्योंकि यह शहर क्रिकेट की धड़कनों से भरा हुआ है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा यह महेंद्र सिंह धोनी का शहर है यहां क्रिकेट नस-नस में दौड़ता है।