कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने हेमंत सरकार 2.0 पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Nov 29, 2025 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब दो बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार 2.0 के पहले वर्षगांठ के मौके पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पिछले छह साल हेमंत सरकार की बर्बादी के साल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अबुआ सरकार नहीं, बल्कि ठगुआ सरकार साबित हुई है, जिसमें धोखा ही धोखा मिला हैं।