कैराना: ओडिशा में सड़क हादसे में कैराना के गांव रामड़ा निवासी एक युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Kairana, Shamli | Oct 21, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी उस्मान अल्वी (30) की ओडिशा में सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया है कि उस्मान ओडिशा में बाइक पर प्लास्टिक की कुर्सियां बेचने का काम करता था। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना साथ में काम करने वाले युवकों ने परिजनों को दी।