सवाई माधोपुर जिले के बहरावंडा खुर्द क्षेत्र में अंधविश्वास के कारण 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पिंकी शर्मा को खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया था। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक करने वाले बाबा के पास ले गए, जहां उसकी हालत बिगड़ती गई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।