मिशन शक्ति अभियान के तहत संतकबीरनगर में महिला पुलिस ने 14 स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर 774 महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, अधिकारों, साइबर अपराध से बचाव तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने महिलाओं को किसी भी उत्पीड़न या अपराध की सूचना निडर होकर पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।