चायल: चायल मसुरियादीन में पुस्तैनी रास्ते पर निर्माण का विरोध करने पर महिला और बच्चों पर हमला, छह घायल
चरवा (कौशाम्बी)। चरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चरवा के वार्ड नंबर-1 मसुरियादीन (पानी टंकी के पास) में पुस्तैनी रास्ते पर निर्माण कार्य का वीडियो बनाना एक महिला को भारी पड़ गया। पीड़िता का आरोप है कि निर्माण कार्य का वीडियो बनाने से नाराज विपक्षी पक्ष के लोगों ने उस पर और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।