बानसूर: बानसूर में फूले जयंती पर निकली शोभायात्रा, बाइक रैली बनी आकर्षण का केंद्र
Bansur, Alwar | Apr 11, 2026 महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर बानसूर कस्बे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान, छात्रावास कोठाला कुआं से विशाल बाइक रैली और फुले दंपती की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मानसी मार्केट, कोटपुतली रोड, पंचायत चौक, हरसौरा रोड, अंबेडकर रोड सेगुजरी है।