कटंगी: वार्ड क्रमांक 03 में युवा चौपाल 400 पे चर्चा का हुआ आयोजन
भारतीय जनता पार्टी मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को दृष्टिकोण रखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के लिए बूथ कनेक्ट युवा चौपाल 400 पे चर्चा कार्यक्रम चला रही है। जिसके तहत नव मतदाताओं को जागृत करने का काम किया जा रहा है। शनिवार को नगर के वार्ड क्रमांक 03 में युवा चौपाल का आयोजन किया गया।