नवाबगंज: बाराबंकी में संतों और गौ भक्तों ने निकाली पदयात्रा,गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
बाराबंकी में संतों और गौ भक्तों ने गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर एक पदयात्रा सोमवार करीब साढ़े ग्यारह बजे निकाली।यह पदयात्रा राम जानकी मंदिर, लाजपतनगर से शुरू होकर नवाबगंज तहसील तक गई, जहां उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।यह आयोजन 'गौ सम्मान आवाहन अभियान' के तहत किया गया था।