ब्यौहारी: मुख्य पाइपलाइन फटी, हजारों लीटर पानी बहा, कई वार्डों में जल संकट
ब्यौहारी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में मुख्य पेयजल पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से कई वार्डों में जल आपूर्ति बाधित हो गई है। सड़क पर पानी भरने से दलदल जैसी स्थिति बन गई है। नागरिकों ने नगर परिषद को सूचना देकर शीघ्र मरम्मत की मांग की है।वीडीओ गुरुवार सुबह 8 बजे सामने आया है।