चितरंगी: अमिलिया घाटी में यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगाया रेडियम ट्री रिफ्लेक्टर
थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा अमिलिया घाटी में जाकर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु रेडियम ट्री रिफ्लेक्टर लगाया गया। रेडियम ट्री रिफ्लेक्टर लगाने का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करना हैजिससे सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं रात्रि के समय वाहन चलाते समय सतर्क करने हेतु रेडियम ट्री रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं