पंचकूला: रामगढ़ के नजदीक सैनिक पेट्रोल पंप के पास व्यक्ति पर किया हमला, पैसे छीने, जान से मारने की धमकी दी
पंचकूला के सेक्टर 25 में स्थित पुलिस चौकी में एक व्यक्ति करतार सिंह के द्वारा पुलिस को एक शिकायत दी गई है जिसमें उसने बताया है कि मेरी गाड़ी को रोककर सैनिक पेट्रोल पंप के पास कुछ युवकों ने मेरे ऊपर हमला किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी और मेरे पास से ₹40000 लूटकर मौका से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया