पंचकूला: रामपुर जंगी गांव के पास कई बीघा ज़मीन पर लगाए पिल्लरों, लाइट, cctv कैमरे तोड़ने, प्लेट्स तोड़ने के आरोप।
पंचकूला पुलिस सूत्रों के अनुसार मड़ावाला पुलिस चौकी में आई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दर्जनों लोगों और महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल का काम शुरु कर दिया है। पंचकूला पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता का कहना है कि रामपुर जंगी के पास उनके जमीन है जो कि कई बीघों में है, जिनके कागज़ात पुलिस को भी दिखाए गए हैं।