पंचकूला: पिंजौर में किराए के मकान में रहने वाले परिवार की 18 वर्षीय लड़की हुई लापता, थाने में मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें यूपी से आकर पिंजौर में किराए के मकान में रहने वाले परिवार की एक महिला ने बताया है कि मेरी 18 वर्षीय लड़की घर से दवाई लेने के लिए डॉक्टर के पास गई थी जो लापता हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और 18 वर्षीय लड़की की तलाश शुरू कर दी है।