गुन्नौर: गांव नंदरौली में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, सोते समय 6 वर्षीय बच्चे की जलकर हुई मौत
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदरौली निवासी रवेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ गेहूं की कटाई करने खेत पर गए थे। रवेंद्र कुमार का 6 वर्षीय पुत्र प्रवेश झोपड़ी में सो रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लग गई।रवेंद्र कुमार के 6 वर्षीय पुत्र प्रवेश की झोपड़ी में सोते समय आग में जलकर मौत हो गई। बच्चे की जलकर हुई मौत ।