Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image

*अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी विभाग ने की कार्रवाई* *52 पाव अवैध शराब जब्त, आबकारी अधिनियम के 3 प्रकरण पंजीबद्ध* *कटनी - जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के नेतृत्व में आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 01 अंतर्गत कैंप, केरेन लाइन, रॉबर्ट लाइन, इमलिया, ग्राम धपई एवं ग्राम तखला थाना माधवनगर क्षेत्र में दबिश गई। दबिश के दौरान टीम ने कुल 52 पाव देशी मदिरा बरामद कर जब्त की और मौके पर ही मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) के तहत तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। साथ ही संबंधित व्यक्तियों को अवैध रूप से शराब विक्रय न करने की सख्त हिदायत भी दी गई। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन वरकड़े, वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके, आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार एवं आरक्षक किसन लाल बरदिया का सराहनीय योगदान रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @CMMadhyapradesh Dr Mohan Yadav Jagdish Devda @Jbpcommissioner #Katni #कटनी

80 views | Katni, Madhya Pradesh | Jun 17, 2026

MORE NEWS