बहराइच: खैरनिहा गौढ़ी में पुलिया के पास पानी में डूबकर बालक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के खैरनिहा गौढ़ी में एक बालक गांव स्थित पुलिया के पास खेल रहा था। पैर फिसलने से बालक पानी में गिर गया। जब तक उसको निकाला जाता। उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जाच जारी है।