मधेपुरा: बेलो कला में ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, चार लोग गंभीर रूप से घायल
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलो कला पंचायत के वार्ड एक में सोमवार को भूमि विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो मजदूरों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पवन मुखिया और नंदन यादव के बीच पिछले करीब डेढ़ साल से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी।