बहराइच: बहराइच जिले में मानदेय न मिलने से नाराज पशु मित्रों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी
बहराइच जिले में पशुपालन विभाग के अंतर्गत कार्यरत पशु मित्रों ने नियमित मानदेय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। ऑल पैरावेट (पैरामीड) पशु मित्र मैत्री संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पशु मित्रों ने अपनी समस्याओं को उठाते कलेक्ट्रेट पहुंचे, जमकर प्रदर्शन किया।