महोबा: बीजानगर में पार्सल कर्मचारी और परिजनों के साथ हुई मारपीट, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Apr 13, 2026 बीजानगर गांव में दबंगों ने पार्सल कर्मचारी विपिन कुमार के साथ सरेराह मारपीट कर दी। आरोप है कि लाठी-डंडों से लैस आरोपियों ने उसे घेरकर पीटा। बचाव में आई उसकी मां पूर्व प्रधान बृजकुमारी समेत परिजनों को भी घायल कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई व मेडिकल कराने की मांग की है।