चैनपुर: प्रेमनगर में मवेशी चोरी सीसीटीवी में कैद, चोर गिरोह फिर सक्रिय, ग्रामीणों में गुस्सा
Chainpur, Gumla | May 17, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में मवेशी चोरी की बड़ी घटना सामने आई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी देते हुए रविवार शाम तीन बजे बताया गया कि चोरों ने घर के बाहर बंधे मवेशियों को चोरी कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें