महोबा: साईं कॉलेज रोड पर भैंस चरा रहे चंद्रभान यादव से हुई मारपीट, घायल को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
Mahoba, Mahoba | Oct 18, 2026 साईं कॉलेज रोड पर रविवार दोपहर भैंस चरा रहे चंद्रभान यादव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि बेटे के साथ हुई मारपीट का विरोध करने पर दबंगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।