संडीला: डंपर और डबल डेकर बस की टक्कर में युवक घायल, कोतवाल ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, बस को किया सीज
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के प्रताप नगर चौराहे पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे के बाद जहां एक ओर अफरातफरी का माहौल बन गया, वहीं कोतवाली प्रभारी मार्कण्डेय सिंह की तत्परता और सूझबूझ से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।