धामपुर: धामपुर के प्रियंका स्कूल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में घायल एक बाइक सवार छात्र की उपचार के दौरान मौत
Dhampur, Bijnor | Sep 23, 2026 धामपुर के स्योहारा मार्ग पर प्रियंका स्कूल के पास दो बाईको की भिड़ंत होने के दौरान एक बाइक सवार मोहड़ा निवासी नसीम की मौत हो गई थी जबकि दूसरे बाइक सवार 12वीं के छात्र गांव जैतरा निवासी मिलिंद प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मिलिंद प्रताप सिंह को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया था।जहा उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।