इंदौर: न्यू राम नगर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने किशोरी को पीटा, बचाव में आए भाई पर किया हमला; सामने आया वीडियो
Indore, Indore | Apr 3, 2025 इंदौर में बाणगंगा थाना क्षेत्र के न्यू राम नगर में नशेड़ी बदमाशों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। जिसमें किशोरी को बचाने आए भाई पर भी हमला कर दिया। जिसमें यह किशोरी इवेंट में शामिल होने के लिए घर से निकली थी, बीच सड़क पर नशेड़ी बदमाश छेड़छाड़ करने लगे थे। जिसमें शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुछ बदमाशों को पकड़ा है।