इंदौर: सेठी नगर में दंपत्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद के चलते उठाया कदम, तीन बच्चे अनाथ
Indore, Indore | Apr 3, 2025 इंदौर छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के सेठी नगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां रहने वाले गब्बर यादव और सपना यादव नामक दंपत्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है दोनों ने यह कदम पारिवारिक विवाद के चलते उठाया है । इनके तीन बच्चे भी है। जिसमें अपने परिवार से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।