इंदौर: आर्थिक तंगी से परेशान रैपिडो चालक ने विद्या नगर में फांसी लगाकर जान दे दी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Indore, Indore | Apr 3, 2025 इंदौर के भंवरकुआं इलाके में रहने वाले हिमांशु बैरागी ने भी आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है वह पहले मोबाइल कंपनी में काम करता था। नौकरी छूटने के बाद वह रेपिडो चलाने लगा था। लेकिन पिछले 2 दिनों से काम पर नहीं जा रहा था और तनाव में था। जिसे आज सुबह पड़ोसी ने उसे घर की छत पर फंदे पर लटका देखा तो पुलिस व परिवार को सूचना दी। जिसमें पुलिस ने उसका पीएम करवाया।