इंदौर: प्रेमिका को संदेश भेजकर युवक ने लगाई फांसी, परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के डमरू उस्ताद चौराहे पर घटना, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Indore, Indore | Apr 3, 2025 इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के डमरू उस्ताद चौराहा इलाके में रहने वाले फोटोग्राफर मोहित ने प्रेमप्रसंग के चलते अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते यह कदम उठाया है। पिछले कई सालों से मोहित का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। हाल ही में वह युवती किसी अन्य युवक से बातचीत कर रही थी। इसी बात पर युवती से विवाद हुआ था।