नौगढ़: जयमोहनी पोस्ता के पास सड़क हादसे में युवक की मौत, पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
नौगढ़ में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक गणेश उर्फ निरहू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बसौली गांव का निवासी है, गणेश किसी काम से अपने घर से मधुपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच जयमोहनी पोस्ता के पास अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। मंगलवार दोपहर 12 बजे पुलिस द्वारा परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की बात कही गईं।