जांजगीर: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक और कलेक्टर की उपस्थिति में माइक्रोऑब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण
जांजगीर-चांपा सामान्य प्रेक्षक सौरभ स्वामी एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए नियुक्त माइक्रोआब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। मतदान दिवस मतदान केन्द्र की सभी गतिविधियों की मॉनिटरिंग करने के लिए माइक्रोआब्जर्वर की नियुक्ति की गई है।