जगदलपुर: पूर्व रेखचंद जैन पहुंचे ग्राम भेजापदर व कस्तूरी,बैठक लेकर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह
पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बस्तर लोकसभा की आठ में से दो विधानसभा क्षेत्रों जगदलपुर व चित्रकोट का समन्वयक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दो गांव भेजापदर व कस्तूरी पहुंचकर पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की बैठक ली।