जगदलपुर: सिरहासार चौक में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरुद्ध किया धरना प्रदर्शन
आज प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी'शहर ग्रामीण'द्वारा केन्द्र की मोदी सरकार की विफलताओं एवं गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई खाद्य पदार्थ, सब्जी, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी ,पीएनजी की कीमतों में बेतहाशा वृध्दी के खिलाफ संभाग मुख्यालय जगदलपुर शहर के सिरहासार में दैनिक रोजमर्रा की वस्तुए रखकर विरोध-प्रदर्शन किया ।