जगदलपुर: धरमपुरा में इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर ने किया लाभार्थी महिला का सम्मान
इनर व्हील क्लब ऑफ़ जगदलपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व महिला दिवस मनाया गया। 08 मार्च महिला दिवस पर महाशिवरात्रि व्रत होने के कारण आज महिला दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें क्लब की ओर से लाभार्थी महिला का सम्मान किया गया। जो कि खुद काम करके परिवार का भरण पोषण कर रही है।क्लब की ओर से मिक्सर ग्राइंडर प्रदान किया गया।