जगदलपुर: पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा द्वारा शौर्य भवन में आयोजित कराया गया राजपत्रित अधिकारियों एवं विवेचकों का प्रशिक्षण
पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा द्वारा शौर्य भवन में राजपत्रित अधिकारियों एवं विवेचकों का प्रशिक्षण आयोजित करवाया गया। वर्तमान में विवेचक को अपराधी से एक कदम आगे होकर कार्रवाई करनी होगी। इसके तहत साइबर क्राइम एवं अन्य अपराधों की विवेचना के लिए साइबर फोरेंसिक के महत्व को इंगित किया गया।