जगदलपुर: 433 पंचायतों में मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना का सामाजिक अंकेक्षण किया गया
छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की पारदर्शिता और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया गया है, जिसके तहत बस्तर जिले के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 433 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम और सामाजिक अंकेक्षण पूरा कर लिया गया है।