कोडरमा: रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने जनशताब्दी एक्सप्रेस से डेढ़ किलो गांजा किया बरामद
कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार से रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने जनशताब्दी एक्सप्रेस से डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद किया है रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा पोस्ट के निरीक्षक प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि गंजा पिट्ठू बैग के भीतर प्लास्टिक में पैक करके रखा गया था जिसे जब्त करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना कोडरमा को सौंप दिया गया