कोडरमा: कुल24मतदान केंद्र पहुंचने में असक्षम मतदाताओं को उनके घर पर ही जिला प्रशासन द्वारा कराया जाएगा मतदान-DC मेघा भारद्वाज
शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कोडरमा मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी गई। जिला प्रशासन के द्वारा मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।