कोडरमा: वर्षों से कोर्ट का चक्कर लगा रहे 82 मामले से जुड़े लोगों को एक दिन में मिला न्याय, विभाग की 62,69000 राजस्व की प्राप्ति
कई वर्षों से न्याय को लेकर कोर्ट का चक्कर लगा रहे 82 मामले से जुड़े लोगों को शनिवार को कोडरमा कोर्ट में आयोजित विशेष लोक अदालत में बड़ी राहत मिली है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में 82 मामलों के निष्पादन से विभाग को 62 लाख 69 हजार रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।