कोडरमा: रेलवे ई टिकट का अवैध कारोबार करने के मामले में आरपीएफ कोडरमा ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने एक व्यक्ति को रेलवे ई टिकट का अवैध कारोबार करने के मामले में गिरफ्तार किया है। निरीक्षक प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र निवासी धीरज कुमार बरनवाल उम्र 26 वर्ष पिता दशरथ मोदी है जिसके पास से पर्सनल यूजर आईडी के माध्यम से बनाया गया रेलवे टिकट बरामद किया गया।