कोडरमा: कोडरमा:आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से रहेगा पुख्ता इंतजाम-पुलिस अधीक्षक कोडरमा अनुदीप सिंह
शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में पुलिस अधीक्षक कोडरमा अनुदीप सिंह ने बतलाया कि आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ इंटर स्टेट एवं इंटर डिस्ट्रिक्ट चेकनाका पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।