कोडरमा: दहेज के लिए शादी के 1 वर्ष बाद विवाहिता की कर दी गई थी हत्या,कोडरमा कोर्ट ने आरोपी को सुनाया 14वर्ष सश्रम कारावास की सजा
दहेज के रूप में विवाहिता पर मोटरसाइकिल और ₹50000 मायके से लाने को लेकर प्रताड़ित करने के बाद पति मोहम्मद जावेद के द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर विवाहिता अफसाना खातून की वर्ष 2020 में हत्या करने के मामले में कोडरमा कोर्ट ने आरोपी पति को 14 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है मामला जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के पिपराही का है।