पंचायत सरकार भवन आंती में बुधवार दोपहर 2 बजे विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आंती पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव ने की। बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) संजय कुमार उपस्थित रहे।